बारिश व आंधी के बावजूद भी बीबी गरचा की चुनाव मीटिंग को मिला भरपूर हुंगारा
मैडम गरचा को मीटिंग उपरांत सरोपा डाल सम्मानित करते हुए लोग
बीबी गरचा ने कांग्रेसी उमीदवार मुनीश तिवारी के पक्ष में कुराली में की मीटिंग
जगदीश सिंह कुराली: पिछले पांच वर्षों में केन्द्र की मोदी सरकार ने अपनी गल्त नीतियों से देश का बहुत नुक्सान किया है। मोदी सरकार ने जहां कामगारों का बहुत नुकसान किया
वहीं यह सरकार सरमाएदारों की खुल्ल कर मदद करती रही है। मुखय मंत्री पंजाब कैप्टन अमरिन्दर सिंह की पूर्व ओ.एस.डी. बीबी लखविन्दर कौर गरच ने यह विचार कुराली में कांग्रेसी उम्मीदवार मुनीश तिवारी के पक्ष में आयोजित एक मीटिंग को संबोधन करते हुए व्यक्त किये। खराब मौसम के चलते तेज बारिश और आंधी चलने के बावजूद भी लोग मीटिंग में पहुँचे और मुनीश तिवारी को जिताने का प्रण किया। बीबी गरचा ने मीटिंग को संबोधन करते हुए कहा कि इस से पहले जब केन्द्र में डा. मनमोहन सिंह की अगुआई वाली कांग्रेस सरकार थी तो पंजाब में अकाली-भाजपा की सरकार थी। उसके बावजूद केन्द्र की कांग्रेस सरकार द्वारा पंजाब को लगातार पैकेज और प्रोजैकट दिये जाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब को पूरी तरह खुशहाल राज्य बनाने के लिए जरूरी है कि केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनाई जाये। उन्होंने हल्का श्री आनन्दपुर साहिब के वोटरों से अपील की कि कांग्रेसी उम्मीदवार मुनीश तिवाऱी को वोटें डाल कर कामयाब बनायें और कैप्टन अमरिन्दर सिंह के मिशन-13 की पूर्ति में अपना योगदान दें। इस मौके विपन कुमार पूर्व काऊंसलर, प्रबोध जोशी, राजेश राठौर, अमित गौतम, सुनील कुमार प्रधान ब्राह्मण सभा, कैप्टन गुरचरन सिंह पूर्व काऊंसलर, रजिन्दर काकन प्रधान राजपूत सभा, कांग्रेसी नेता तरलोक सिंह, अश्वनी गौतम, विश्व बंधु, परमिन्दर राणा, हरिन्दर तानी आदि भी उपस्थित थे।