गरचा ने तिवारी की जीत पर बांटे लड्डू

मैडम गरचा मनीष तिवारी की जीत पर लड्डू बांट खुशी जाहिर करती हुई।
जगदीश सिंह कुराली :मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पूर्व ओएसडी मैडम लखविंदर कौर गरचा ने कांग्रेसी वर्कर पूर्व पार्षद विपन कुमार,राजेश राठौर,प्रवोध जोशी,अमित गौतम,राजिंदर सिंह,पार्षद कुलजीत सिंह बेदी,राजिंदर सिंह काकन, बाबा सिंह,रविंदर सिंह एडवोकेट,अमरीक सिंह भट्टी,विक्की चनालो,हरिंदर टहनी आदि को साथ लेकर लोक सभा हल्का श्री आनंदपुर साहिब से कांग्रेस के उमीदवार मनीष तिवारी की जीत पर लड्डू बाँट खुशी जाहिर की। इस मौके ढोल बजा कर कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के भी खूब नारे लगाए।