कैप्टन साहिब तथा तिवाड़ी की रहनुमाई नीचे करवाएंगे नयागांव क्षेत्र का विकास :गरचा

मैडम लखविंदर कौर गरचा गांव वासियो के साथ
तिवाड़ी की जीत और गरचा के कांग्रेस में शामिल होने की खुशी में सिंघादेवी मंदिर में धार्मिक समागम आयोजित
नयागांव,जगदीश सिंह कुराली : विधान सभा हल्का खरड़ अधीन आते क्षेत्र नयागांव के क्षेत्र का विकास मुख्य मंत्री पंजाब कैप्टन अमरिन्दर सिंह तथा मैंबर पार्लियामेंट श्री मुनीश तिवाड़ी की रहनुमाई में करवाया जायेगा। यह विचार मुख्य मंत्री पंजाब कैप्टन अमरिन्दर सिंह की पूर्व ओ.ऐस.डी. बीबी लखविन्दर कौर गर्चा ने गांव नाडा के निवासियों द्वारा माता सिंघादेवी मंदिर में करवाए गए एक धार्मिक समागम दौरान बातचीत करते हुए व्यक्त किये। मंदिर में यह समागम श्री मुनीश तिवाड़ी की लोक सभा चुनाव में हुई जीत तथा बीबी गरचा को कांग्रेस पार्टी में शामिल किये जाने की खुशी में करवाया गया था। इस मौके खुशी में लड्डू भी बांटे गए।
बीबी गरचा ने गांव नाडा के लोगों से बातचीत की और कहा कि लोगों की समस्याओं को हल करवाने के लिए पुरजोर प्रयास किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि लोक सभा हल्का श्री आनन्दपुर साहिब अधीन आते इस क्षेत्र के लोगों की समस्याओं बारे पिछले लंबे समय से न तो उस समय के अकाली मैंबर पार्लियामेंट ने ध्यान दिया और न ही विधान सभा हल्का खरड़ से आम आदमी पार्टी की सीट पर लोगों में विश्वास बना कर चुनाव जीते विधायक ने कभी लोगों की सार के लिए। अब श्री तिवाड़ी के मैंबर पार्लियामेंट बन जाने से लोगों में उम्मीद बनी है।मंदिर में बीबी गरचा ने माथा टेका और मां का आशीर्वाद लिया। मंदिर के पुजारी द्वारा बीबी गरचा का विशेष सम्मान भी किया गया।
इस मौके अन्य के अलावा भागी नाडा, जागीर राम नाडा, डा, कृष्ण कुमार बिल्ला, कुलतार सिंह, सोहण लाल शर्मा, महिंद्र नाडा, हेमराज, हरिन्दर शर्मा आदि भी उपस्थित थे।