गुरुद्वारा झंडा साहब में वार्षिक समागम हुआ सम्पन

0

आयी हुई संगत और राजनैतिक मेंबर

जगदीश सिंह कुराली:  स्थानीय शहर की हद में पड़ते गाँव पडियाला में स्थित छेवी पातसाही श्री गुरु हरगोबिन्द साहब जी की चरण धुली प्राप्त गुरुद्वारा झंडा साहब में सालाना तीन रोज़ा गुरमति समागम बुधवार को शानो शौकत के साथ समाप्त हो गया। जिस दौरान पंथ प्रसिद्ध प्रचारकों,कथा वाचको और ढाडी जत्थों ने संगतो को गुरबानी विचारों का ज्ञान करवाते हुए श4द गुरू के साथ जोड़ा।बाबा गुरमीत सिंह सोढी की अगुवायी में करवाए गए समागम के तीसरे दिन स्थापना दिवस के उपल1श में प्रार6भ किये श्री अखंड पाठों की लड़ी के भोग डाले गए।इस के उपरांत समागम में लगाए गए खुले दीवाना के दौरान पंथ प्रसिद्ध रागी भाई सतनाम सिंह घनोली वाले, प्रेम सिंह, जुझार सिंह जत्था,ढाडी भाई मघर सिंह अनखी, बीबी गुरविन्दर कौर कविश्री जत्था, भाई जसवीर सिंह सलेमपुर वाले के जत्थो ने गुरू घर की हाजऱी लगाते हुए संगतो को बीर रस प्रसंग के द्वारा सिख इतिहास का ज्ञान करवा संगतो को अमृत छकने के लिए प्रतोसहित किया।इस के बाद पंथ के महान प्रचारक बाबा अमर सिंह गुरद्वारा दशमेशगढ भेरोमाजरे वालों के जत्थो ने श4द विचार और गुरसाखियो के द्वारा संगतो को गुरू चरणों के साथ जोड़ा।समागम के समापन मौके बाबा गुरमीत सिंह सोढी ने आए हुए जत्थों का सिरोपा डाल सम्मान किया और आयी हुई संगतो का भी धन्यवाद किया।इस मोके मुख्य सेवादार ने बताया कि पिछले 17 सालों से पी .जी.आई चंडीगढ़ में मरीजों और उन के परिजनों के लिए दो समय का लंगर लगाया जा रहा है।इस मौके पूर्व डीआयीजी परमजीत सिंह गिल, रणजीत सिंह गिल शिअद हलका इंचार्ज खरड़, दलजीत सिंह चीमा शिरोमणी अकाली दल,एसएसपी जसदेव सिंह सिद्धू, ज़ैलदार सतविन्दर सिंह, सरबजीत सिंह कादीमाजरा,हरदीप सिंह खिजऱाबाद, रजिदर सिंह ननहेरिया, पार्षद बहादर सिंह ने विशेष तौर पर हाजऱी भरी।इस मौके गुरूद्वारे के प्रधान गुरमेल सिंह, रघबीर सिंह चतामली, मेजर सिंह शेरगिल्ल, हरीश कौशल, बलबीर सिंह, जगतार सिंह कलारा,डा. बलविन्दर सिंह मुंडी खरड़, नीरज सिंह, ल1खा सिंह, गुरदास सिंह, प्रेम सिंह, तरलोचन सिंह,सुखदेव सिंह सुखा, और लक्की लखनौर और अलग अलग राजनेतिक, सामाजिक और धार्मिक जत्थेबंदियों के सदस्यो ने हाजऱी भरी।इस मौके गुरू कर लंगर अटूट बाटा गया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed