जन्मदिन के उपलक्ष में पौधा रोपण किया

संस्था के सेवादार पौधा रोपण करते हुए।

जगदीश सिंह कुराली: आज मलौया कॉलोनी सरकारी स्कूल में पतंजलि योग ग्रुप द्वारा योग गुरु जोगी बालकृष्ण जी, के जन्मदिन के उपलक्ष में पौधा रोपण किया गया। जिसमें योग शिक्षक राजेंद्र शर्मा एवं अरुण शर्मा द्वारा अपने योग ग्रुप के साथ बढ़-चढक़र हिस्सा लिया गया। इस मौके मुख्य अतिथि के रूप में जगदेव सिंह मलौया भी पौधा रोपण करने पहुंचे। उनके इलावा वेलफेयर एसोसिएशन के सीनियर सोशल मीडिया सैक्ट्री मास्टर जगदेव सिंह, प्रधान बाबू सिंह जंडियाला,चेयरमैन उदय राज यादव , सीनियर उप चेयरमैन मदन पाल परमार,उप चेयरमैन आरके तिवारी, सीनियर उपप्रधान सुरेंद्र कुमार भाटिया , सीनियर उप प्रधान संजय बिहारी, उप प्रधान बलदेव शर्मा, मंच संचालक नरेंद्र कुमार शर्मा,जनरल सेक्टरी राकेश मिश्रा,कैशियर राधेश्याम यादव,लीगल एडवाइजर आरएन मोरिया एडवोकेट का योग ग्रुप के सदस्यों ने सम्मान किया इसमें योग ग्रुप के युवा मंच के राज्य प्रभारी सुरेंद्र एवं जनक भी उपस्थित रहे। इस मौके राजेंद्र शर्मा, नरेंद्र कुमार शर्मा एवं जनक ने अपने विचार रखते हुए सभी को योग से जुड़े रहने की सलाह दी एवं अपने जन्मदिन के उपलक्ष में एक पेड़ जरूर लगाने का संकल्प लिया ताकि हमारा पर्यावरण बचा रहे। इसके बाद राजेंद्र शर्मा ने सब का तह दिल से धन्यवाद किया तथा कहा कि इस सारे प्रोग्राम का श्रेय अरूणा शर्मा , संजय बिहारी को जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *