दिशा वूमैन वैलफेयर ट्रस्ट ने दोआबा कालेज में किया राज्य स्तरीय समरोह का आयोजन

0

दिशा फाउंडेशन प्रधान हरदीप विर्क तेजाब पीड़िता को चेक भेट करती हुई

                             11 जरूरतमंद लड़कियों को दिए साइकिल
जगदीश सिंह कुराली:  पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री अरूणा चौधरी ने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने की अपील करते हुए कहा कि महिलाएं जब तक खुद आगे होकर एकजुटता के साथ अपने अधिकारों की रक्षा नहीं करेंगी तब तक समाज में महिलाओं के साथ अपराधिक घटनाएं होती रहेंगी।

                             महिलाएं अपने अधिकारों के लिए एकजुट हों:अरूणा चौधरी

अरूणा चौधरी बुधवार को दोआबा ग्रुप ऑफ कालेज में दिशा वूमैन वैलफेयर ट्रस्ट द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय समारोह का उदघाटन करने के बाद विद्यार्थियों तथा पंजाब के विभिन्न शहरों से आए हुए लोगों को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि अच्छी शिक्षा व बेहतर पालन-पोषण अपराधों को समाप्त करने में अहम योगदान देता है।

            पंजाब व हिमाचल से आई हुई तेजाब कांड का शिकार युवतियों को दी वित्तीय मदद

शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व सुधार हुआ है लेकिन इस क्षेत्र में अभी बहुत कुछ करना बाकि है। अरूणा चौधरी ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार ने महिलाओं को पंचायतों में पचास फीसदी आरक्षण प्रदान करके समाज के समक्ष नई मिसाल पेश की है। उन्होंने कहा कि तेजाबी हमलों का शिकार लड़कियों को पंजाब सरकार द्वारा हर माह उपचार के लिए आठ हजार रूपए की वित्तीय मदद की जाती है। दिशा वूमैन वैलफेयर ट्रस्ट की अध्यक्षा हरदीप कौर विर्क ने ट्रस्ट के कार्यों का लेखा-जोखा पेश करते हुए भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की। इससे पहले दोआबा ग्रुप ऑफ कालेज के कार्यकारी वाईस चेयरमैन मनजीत सिंह ने कैबिनेट मंत्री का कालेज प्रांगण में पहुंचने पर स्वागत करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में हजारों जरूरतमंद लोगों की मदद की जा रही है। कार्यक्रम के दौरान दिशा वूमैन वैलफेयर ट्रस्ट के सहयोग से तेजाबी हमलों का शिकार लुधियाना से यहां पहुंची अंजलि तथा हिमाचल के बद्दी से आई आशा को वित्तीय मदद भी प्रदान की गई। इसके अलावा लोगों के घरों में झाडू-पोछा करके जीवन यापन करने वाली पंजाब की 11 लड़कियों को दिशा वूमैन वैलफेयर ट्रस्ट द्वारा साइकिलें भेंट की गई। आर.दीप. रमन के मंच संचालन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ‘महिलाओं के साथ होने वाली अपराधिक घटनाएं केजिम्मेदार कौन’ विषय पर सैमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें समाज सेवी जत्थेदार कुलदीप सिंह भांखरपुर, मिसेज हरियाणा प्रो.पूजा आल्हाण, सुप्रीम कोर्ट के वकील रवनीत सिंह जोशी, पंथक विद्धान गुरप्रीत सिंह नियांमियां ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर ट्रस्ट की चेयरपर्सन डॉ.रिम्मी सिंगला, जिला कांग्रेस के महासचिव सुरजीत सिंह ग्रेवाल, वाईस चेयरपर्सन कुलदीप कौर, महासचिव मनदीप कौर, करमजीत कौर समेत कई गणमान्य मौजूद थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed