550 साल प्रकाश पर्व के कार्यक्रम सम्बन्धित मीटिंग कल

मीटिंग की जानकारी देते हुए अरविन्दर सिंह पेटा।
जगदीश सिंह कुराली : श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित पूरी दुनिया में नानक नाम लेवा संगतें में बहुत भारी उत्साह है। जिस के चलते चण्डीगढ़ रोड पर स्थित खालसा सीनियर सेकंडरी स्कूल में एक मीटिंग 23 अगस्त दिन शुक्रवार को प्रात:काल 11 बजे रखी गई है। इस सम्बन्धित जानकारी देते हुए अरविन्दर सिंह पैंटों ने बताया कि अम्बाला बोर्ड आफ एजुकेशन के चेयरमैन रविइन्द्र सिंह दुम्मना (पूर्व स्पीकर) के नेतृत्व में यह मीटिंग की जायेगी जिस में श्री गुरु नानक देव जी के वे प्रकाश पर्व को समर्पित उन का नेतृत्व में चल रहे स्कूलों में करवाए जाने वाले कार्यकर्मों के बारे में विचार विमर्श करने के बाद रूप रेखा तैयार की जायेगी। उन्होंने नानक नाम लेवा सिक्ख संगतें को विनती की है कि इस मीटिंग में पहुँच अपने अपने विचार बता कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए योगदान दे।