चनालों के गुरदवारा साहिब में मीटिंग उपरांत नई कमेटी का गठन

गुरुद्वारा साहिब के नए सदस्यों को सम्मानित करते हुए गुरमेल सिंह आदि।
जगदीश सिंह कुराली : स्थानीय शहर में पडते गांव चनालों के सिंह सभा गुरद्वारा चनालों की एक मीटिंग पार्षद कुलवंत कौर व् गुरमेल सिंह की अगुवाई में हुई। इस मीटिंग में कुछ हंगामे के बाद नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई और नवनियुक्त इकाई को गुरमेल सिंह द्वारा सभी पदाधिकारियों को सरोपे का साथ सम्मानित किया गया। इस मीटिंग में हरप्रीत सिंह को बोर्ड का प्रधान,गुरमेल सिंह को सकतर,राजिंदर सिंह को लंगर का सेवादार,बलविंदर सिंह लाड्डी को केशियर बनाने के साथ-साथ इंदरजीत सिंह,सुखजीत सिंह ,सुखचैन सिंह ,मास्टर मोहन सिंह ,बीबी स्वर्ण कौर,बीबी जसपाल कौर ,दलजीत सिंह ,लखवीर सिंह ,रजिंदर सिंह,यादविंदर सिंह ,सरबजीत सिंह ,चरणजीत सिंह ,सुखविंदर सिंह,सतविंदर सिंह,दिलजीत सिंह को कमेटी का सदस्य बनाया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वह पूरी तनदेही से निभाएंगे। इस मौके पर गुरद्वारा साहिब में चनालों की संगत भी हाजिर थी।
फोटो कैप्शन ०३ गुरुद्वारा साहिब के नए सदस्यों को सम्मानित करते हुए गुरमेल सिंह आदि।