गायक सतिंदर सरताज के ‘हिमायत’ गाने ने निशान सिंह को बिछडे परिवार से मिलाया

0

भाई शमशेर सिंह निशान सिंह को उनके वारिसों के सुपुर्द करते हुए।

जगदीश सिंह कुराली: शहर की हद में पडते लावारिस लोगों की सेवा संभाल कर रही ‘प्रभ आसरा’ संस्था में लावारिस हालत में दाखिल हुए निशान सिंह सूफी गायक सतिंदर सरताज द्वारा संस्था में फिल्माए गए ‘हिमायत’ गाने के जरिए अपनों के साथ मिल गया है । इस संबंधी पत्रकारों से बातचीत करते हुए संस्था के मुख्य प्रबंधक भाई शमशेर सिंह और बीबी राजिंदर कौर पडियाला ने बताया कि 23 मार्च 2019 को निशान सिंह 22 पुलिस को रेलवे स्टेशन कुराली से बड़ी ही तरसयोग हालत में मिला था।

भाई शमशेर सिंह निशान सिंह को उनके वारिसों के सुपुर्द करते हुए।

निशान सिंह की मानसिक और शारीरिक हालत बिल्कुल ठीक नहीं थी। निशान सिंह बोलने में असमर्थ था। लेकिन अब निशान सिंह की मानसिक और शारीरिक हालत में काफी सुधार आ गया है। संस्था में निशान सिंह को सज्जन सिंह के नाम से बुलाया जाता था। उन्होंने बताया कि सोनू प्रोडक्शन की तरफ से डायरेक्टर संदीप शर्मा के निर्देशन अनुसार सतिंदर सरताज के हिमायत गाने की शूटिंग ‘प्रभ आसरा’ संस्था के परिवारिक मेंबरों के साथ हुई थी। जिनमें निशान सिंह भी शामिल था। जब यह गाना निशान सिंह के घर वालों ने देखा तो उनकी खुशी का ठिकाना ना रहा। उन्होंने बिना देरी किए ‘प्रभ आसरा’ संस्था कुराली के साथ संपर्क किया और निशान सिंह को लेने उसके फुफड मंगल सिंह और रिश्तेदार जिला गुरदासपुर से ‘प्रभ आसरा’ संस्था पहुंचे। उन्होंने संस्था के प्रबंधको के साथ बातचीत करते हुए कहा कि सचमुच ही भगवान की तरफ से सतिंदर सरताज के ‘हिमायत’ गाने ने निशान सिंह की हिमायत की है।उन्होंने संस्था के प्रबंधकों और सतिंदर सरताज का धन्यवाद किया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed