‘गूगल बेबे’ नाम से मशहूर कुलवंत कौर ने दिए कई सवालों के जबाब, स्कूल बच्चो ने उनकी नॉलेज का तालिया बजाकर किया स्वागत

0

गूगल बेबे को शाल भेट करते हुए स्कूल के मैनेजर हरबंस सिंह कंधोला व प्रिंसिपल सुपिंदर सिंह।

जगदीश सिंह कुराली: श्री गुरु नानक देव जी महाराज जी के 550 वें प्रकाश पर्व को समर्पित आज खालसा सीनियर सेकंडरी स्कूल में एक धार्मिक समागम करवाया गया। प्ंिसीपल सुपिन्दर सिंह की देखरेख में करवाए गए इस समागम में ‘गूगल बेबे’ के नाम के साथ मशहूर बीबी कुलवंत कौर मनैला ने विशेष तौर पर हाजरी भरी। इस समागम दौरान सब से पहले सहज पाठ के भोग डाले गए उपरांत खुले पंडाल नीचे ‘गूगल बेबे’ बीबी कुलवंत कौर मनैला ने विद्यार्थियों के सवालों के जवाब बडे ही अच्छे ढंग के साथ दिए और बच्चे ने उनसे जबाब लेकर तालियां बजा उनकी हौसला अफजाई भी की। इस मौके रवीन्द्र सिंह की तरफ से तैयार किये नाटक ‘मिट्टी धुंध’ भी बच्चों की तरफ से पेश किया गया। इस मौके हरबंस सिंह कंधोला की तरफ से श्री गुरु नानक देव जी महाराज जी के जीवन सम्बन्धित बच्चों को जानकार करवाया। समागम के अंत में प्ंिसीपल सुपिन्दर सिंह ने आए समूह आदरणिय का धन्यवाद किया और बीबी कुलवंत कौर मनैला को शाल व् यादगारी चिह्न के साथ सम्मानित भी किया। इस मौके गुरू कर अटूट लंगर भी वरताए गए। इस मौके जैलदार सतविन्दर सिंह चैडियां सीनियर कांग्रेसी नेता, सुरजीत सिंह खमानो, प्रदीप सिंह हैपी जनरल सैक्ट्री (भक्त कबीर वैल्लफेयर फाउंडेशन), सुरिन्दर सिंह किशनपुरा (टकसाली अकाली नेता), भजन सिंह शेरगिल,दर्शन सिंह कंसाला,गुरसेवक सिंह,समीतर सिंह पपराली,सुरिंदर सिंह किशनपुरा,जगजीत सिंह मनैला, मोहन लाल समेत समूह स्टाफ मैंबर और बडी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed