*नवनिर्वाचित नप अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने ली शपथ, संभाला कार्यभार। *22 फरवरी को अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के फिर से हुआ चुनाव*

पंजाब अप न्यूज: पांवटा साहिब:नगर निगम को पांवटा साहिब के नवनियुक्त अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने शनिवार को पद एवम् गोपनीयता की शपथ ली।
एक सादे कार्यक्रम के दौरान निर्वाचन अधिकारी व एसडीएम एलआर वर्मा ने नप
अध्यक्षा सीमा चौधरी और उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह मान को पद एवम् गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान शपथ लेते समय सोशल डिस्टेंस का भी रखा ध्यान।
उल्लेखनीय है कि पूर्व अध्यक्ष व उपाध्यक्ष भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते पदों से त्याग पत्र दे दिए थे।
जिसके बाद 22 फरवरी को अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के फिर से चुनाव करवाए गए। 5 मार्च को दोनों पदों के लिए शपथ दिलाने की नोटिफिकेशन सरकार की ओर से प्राप्त हुई।
तत्पश्चात एसडीएम पांवटा साहिब के देख रेख में सम्पन्न चुनावों के दौरान सीमा चौधरी को नप की अध्यक्ष व राजेंद्र मान को उपाध्यक्ष चुन लिया गया। शनिवार को शपथ के बाद दोनों ने अपना पदभार संभाल लिया।