हरियाणा कांग्रेस विधायक हुड्डा का निधन,दिल्ली के निजी हस्पताल में ली आखरी सांस।

पंजाब अप न्यूज ब्यूरो : हरियाणा विधानसभा में बड़ोदा सीट से विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्रीकृष्ण हुड्डा का रविवार को निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे और उनका दिल्ली के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। वह कुछ समय से वेंटिलेटर पर थे। श्रीकृष्ण हुड्डा रोहतक के गांव खिड़वाली के रहने वाले थे। हुड्डा पिछले तीन बार से बड़ोदा से कांग्रेस के विधायक थे।मौजूदा विधानसभा में वह वरिष्ठतम सदस्यों में शामिल थे। साल 2019 के अपने आखिरी विधानसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी और मशहूर अंतर्राष्ट्रीय पहलवान योगश्वर दत्त को हराया था। उन्होंने एक चुनाव में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को भी हराया था।