September 24, 2023

पारस बांबा बने भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष

0

बटाला। 30 जुलाई दमन पाल सिंह
भाजपा के जिलाध्यक्ष राकेश भाटिया की अध्यक्षता में भाजयुमों के नवनियुक्त बटाला जिलाध्यक्ष पारस बांबा को फुल मालाए पहनाकर सम्मानित किया गया। वहीं नवनियुक्त जिलाध्यक्ष भाजयुमों पारस बांबा का उनके मोहल्ले पंहुचने पर उनके मोहल्ले के लोगों ने भी उनका भव्य स्वागत किया। जिलाध्यक्ष राकेश भाटिया ने कहा कि भाजपा पार्टी अपने वर्कर की मेहनत व पार्टी प्रति वफादारी को देखते हुए उसको बनता मान सम्मान देती है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पारस बांबा ने कहा कि प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा , जिला प्रधान राकेश भाटिया व प्रदेश भाजयुमों भानुप्रताप की तरफ से जो जिम्मेदारी उन्हे सौंपी गई है। वह उस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी व निष्ठा से निभाएंगे। इस अवसर पर जिला महामंत्री हीरा वालिया ,शहरी मंडल अध्यक्ष पकंज शर्मा व वरिष्ठ नेता विनोद शर्मा व अन्य मौजूद थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *