भाजपाई किसानों के मुद्दे से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा पर हुए हमले का ले रहे सहारा, अकाली दल महिला विंग जल्द भाजपा खिलाफ करेगा संघर्ष

बटाला। 16 अक्टूबर (दमन बाजवा)
अकाली दल की महिला नेत्री व ह्यूमन राइट्स संरक्षण की प्रदेश उपाध्यक्ष गीता शर्मा ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा पर हुए हमले का सहारा लेकर किसानों के मुद्दे को ठंडा करने में पंजाब भाजपा लीडरशिप जुट गई है। इसीलिए पंजाब में भाजपाई नेता प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा पर हुए हमले को लेकर धरना प्रदर्शन का ड्रामा कर रहे है। गीता ने कहा कि लेकिन पंजाब की जनता भाजपाईयों द्वारा किए जा रहे इस ड्रामे में फंसने वाले नही है। किसान देश का अन्नदाता है। अगर देश का अन्नदाता ही दुखी है तो देश की जनता को सुख कैसे मिलेगा। गीता ने कहा कि किसानों की हर तरह की मदद और उनके केंद्र सरकार के खिलाफ संघर्ष में उनकी पार्टी अकाली दल और ह्यूमन राइट्स संरक्षण सदा ही किसानों के साथ है। जल्द ही विधायक लखबीर सिंह लौधीनंगल व पार्टी के उच्च् नेताओं के संपर्क कर भाजपा के खिलाफ उनकी महिला विंग संघर्ष करेगी। इस अवसर पर निर्मल डढवाल अमरजीत , सैन ठाकुर , संजीव , रेखा चीमा व अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *