September 24, 2023

Khelo India Youth Games : धनबाद की पलक ने MP में लहराया परचम, गतका खेल में जीता कांस्य पदक

0

पलक परमा कार्मेल स्कूल की 10वीं की छात्रा है. वह पिछले 5 से 6 वर्षो से गतका खेल रही है. पलक पंजाब के पटियाला व दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप में झारखण्ड का प्रतिनिधित्व कर चुकी है.

जगदीश,धनबाद. मध्य प्रदेश के मंडला में हाल ही में हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स के अंतर्गत गतका खेल में झारखंड का प्रतिनिधित्व करने वाली धनबाद की पलक परमा ने कांस्य पदक जीतकर धनबाद सहित झारखंड का मान बढ़ाया है. पलक को मंडला की डीएम हर्षिका सिंह ने विशेष रूप से मुबारक दी व गतका फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव बलजींदर सिंह तुर ने पुरस्कृत किया.

पलक ने बताया कि वह कार्मेल स्कूल में10 वीं की छात्रा है. वह पिछले 5 से 6 वर्षों से गतका खेल रही हैं. पलक पंजाब के पटियाला व दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप में झारखंड का प्रतिनिधित्व कर चुकी है. वह धनबाद मार्शल आर्ट सेंटर में अभ्यास करती है. पलक के पिता अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट खिलाड़ी व प्रशिक्षक हैं.

पलक की कोच मैडम आरती ने बताया कि पलक रोजाना 2 से 3 घंटे सख्त मेहनत करती है आरती ने बोला के गतका गेम हमारे लिए नई है बावजूद इसके पलक ने जो जीत हासिल की है उसके लिए उसकी मेहनत का ही नतीजा है, उन्होंने बोला के सिख मार्शल आर्ट गतका एक आतम विश्वास जगाती है एवं खुद को मुश्किल हालातों में अपनी सेफ्टी करने के लिए भी लड़कियों के लिए जरूरी है. आरती ने गतका फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव बलजिंदर सिंह तुर का भी धन्यवाद किया जिनकी सख्त मेहनत के सदका गतका आज खेलो इंडिया में खेला जा रहा है

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *